फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 50 गांवों में हर तरफ पानी, मुश्किल में जिंदगी

Sat, 06 Sep 2025 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
लुधौनी और खगियापुर गांव में भरा बाढ़ का पानी।संवाद
विज्ञापन
धौरहरा। तहसील क्षेत्र में बारिश और बनबसा बैराज से रिलीज हुए पानी की वजह से धौरहरा तहसील क्षेत्र के 50 गांवों में शारदा और घाघरा नदियों का पानी भरा हुआ है। फसलें डूबने से बड़े नुकसान की संभावना है। तहसील प्रशासन अपनी टीम के साथ लंच पैकेट और राहत किट बाढ पीड़ितों तक पहुंचाकर उनका दर्द कम करने की कोशिश में जुटा है।
विज्ञापन

धौरहरा तहसील क्षेत्र में गांव मड़वा, संतरामपुरवा कैरातीपुरवा, बनटुकरा बंशीबेली, मांझासुमाली चहलार, नयापुरवा, चिकनाजती, रैनी समदहा, सरगड़ा, हरदी, खगियापुर मिलिक सहित करीब पचास गांवों में पानी भरा हुआ है। तहसील प्रशासन बाढ़ पीड़ित चारपाई और बैलगाड़ी पर खाना बनाकर जीवन यापन कर रहे हैं। तहसीलदार आदित्य विशाल एसडीएम शशिकांत मणि स्वास्थ्य टीम के साथ पानी में उतर पर बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचा रहे हैं। उन्होंने राजस्व टीम के साथ गांवों में भरे पानी में उतर कर 25 हजार लंच पैकेट वितरित किए। लुधौनी गांव में विधायक विनोद शंकर अवस्थी की उपस्थिति में 12 पीड़ितों को राहत किट तहसीलदार आदित्य विशाल ने वितरित किया।
सांसद ने बाढ़ पीड़ितों का जाना दर्द
धौरहरा। धौरहरा सासंद आनंद भदौरिया और सपा नेता वरूण चौधरी ने मड़वा और लुधौनी गांव में पानी में उतर कर बाढ़ पीड़ितों का दर्द जाना। उन्होंने तहसीलदार आदित्य विशाल से बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद करने को कहा। साथ ही सरकार पर उदासीनता का आरोप लगाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें