फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा के साथ मनाई गई राधाष्टमी

Mon, 21 Sep 2015 04:27 PM IST
बांकेगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा स्थित राधा कृष्ण मंदिर में राधाष्टमी श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस मौके पर पुरोहित कुसुम शास्त्री ने ठाकुर जी महाराज और राधारानी की मूर्ति को पंचामृत से स्नान कराया। इसके बाद सुंदर अंगवस्त्र धारण कराए। इसके बाद विधि विधान से पूजन कर छप्पन व्यंजनों का भोग लगाया। वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने राधाकृष्ण के जयकारे लगाते हुए चरणों में माथा टेका।
विज्ञापन

 राधाष्टमी पर श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रांगण में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस मौके पर सारे दिन भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। इस दौरान मंदिर में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने अपने ईष्ट देव के चरणों में माथा टेक मंगलमय जीवन कामना की। आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। इस मौके पर तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें