फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई शंकराचार्य की जयंती

Thu, 23 Apr 2015 06:17 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
आदि गुरु शंकराचार्य का संपूर्ण जीवन समाज के व्यापक हितों, राष्ट्रीय अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने सांस्कृतिक जड़ों को पुष्ट कर एक स्वस्थ समाज की स्थापना की। यह बात नगर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज में आद्य गुरु शंकराचार्य की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता राजेश दीक्षित ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शंकराचार्य ने आजीवन विदेशी घुसपैठ और राष्ट्र विरोधी शक्तियों से लोहा लिया तथा भारत के सांस्कृतिक मूल्यों की पताका संपूर्ण विश्व में फहराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. सीमा मिश्रा ने की। उन्होंने शंकराचार्य को क्रांतिकारी युवा संन्यासी की संज्ञा दी। कार्यक्रम में डॉ. अर्चना सिंह, विभा गुप्ता, संध्या पांडे, रुचि तिवारी, स्वाति वैश्य, रश्मि दीक्षित, आशीष श्रीवास्तव, विजय शुक्ला सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें