मोहल्ला शास्त्री नगर में सड़क किनारे बिजली खंभे का अवशेष दे रहा हादसे को दावत। संवाद
लखीमपुर खीरी। बिजली निगम ने क्षतिग्रस्त व टूटे खंभों को तो हटा दिया, लेकिन उनकी ठोकरों को ऐसे ही छोड़ दिया। इससे हादसों का खतरा बना हुआ है।
शहर में खीरी मार्ग, डीसी रोड और मेला मैदान मार्ग का चौड़ीकरण हुआ था। इस दौरान बिजली के खंभे काटकर हटाए गए, लेकिन उनके नीचे का कुछ हिस्सा ऐसे ही छोड़ दिया गया। अब उनमें अक्सर वाहन टकरा जाते हैं। वाहनों के टायर फट रहे हैं और लोग चोटिल हो रहे हैं। अंधेरा होने पर पैदल निकलने वाले लोगों को इन कटे पड़े खंभों से ठोकरें भी लग रही है।
मोहल्ला शास्त्री नगर के श्री महाकालेश्वर मंदिर के पास बिजली खंभे का अवशेष है, जिससे कई लोग चोटिल हो चुके हैं। डॉन बॉस्को स्कूल के पास खंभे का अवशेष है, जो सबसे घातक है। यह क्षेत्र काफी व्यस्त है और स्कूल के बच्चे भी उधर से गुजरते हैं। कोषागार के पास भी बिजली खंभे का अवशेष हादसे को दावत दे रहा। डीएम बंगले के सामने फुटपाथ और कांशीराम कॉलोनी के पास खंभे का अवशेष घातक साबित हो सकता है। इधर, अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में दिखवाता हूं। अगर ऐसा है तो ठोकरों को हटवाने का काम कराया जाएगा।