फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: यूपी ग्रामीण बैंक टीम ने जीता उद्घाटन मैच

Thu, 29 May 2025 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला के स्टेडियम पर डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते अतिथि। स्रोत कमेटी
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्टेडियम में गोला कप डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में यूपी ग्रामीण बैंक की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

इससे पहले यूपी ग्रामीण बैंक के रीजनल मैनेजर जितेंद्र कुमार सिंह ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उद्घाटन मैच यूपी ग्रामीण बैंक और तहसील क्लब के बीच खेला गया। यूपी ग्रामीण बैंक टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहित के 40, अरविंद के 31 रनों की मदद से 10 ओवर 137 रन बनाए। तहसील क्लब ने पीछा करते हुए अतुल के 58, राज के 18 रनों की मदद से मैच को रोमांचक बना दिया। हालांकि टीम के अन्य साथी टिक न सके और पूरी टीम लक्ष्य को प्राप्त करने में विफल रही।
विज्ञापन

आयोजन समिति के अध्यक्ष जनार्दन गिरि, केके शुक्ल, मधुसूदन गिरि, जोगेश साहनी, कमाल अहमद, राजेंद्र निषाद, राज कुमार राजपूत, श्रीराम राजपूत, सुभाष राजपूत, प्रमोद साहनी, राम गुलाम पांडेय, सुरेन्द्र शर्मा, अजय गिरि, मोहित पूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें