फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के कार्ड की तरह छपवाए मतदान निमंत्रण कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने अनोखे ढंग से मतदाता जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसके लिए शुक्रवार शाम डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने सड़क व घर-घर जाकर जनता को मतदान डालने के लिए निमंत्रण पत्र स्वयं बांटा। मुहिम चुनाव से एक दिन पहले तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

जनपद में लोग ज्यादा से ज्यादा मतदान करें, जिसके लिए जिला प्रशासन ने निमंत्रण पत्र छपवाए हैं। ये पत्र देखने में बिल्कुल शादी के कार्ड की तरह हैं। डीएम, सीडीओ के साथ जनता को ये कार्ड देकर मतदान करने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। शुक्रवार शाम डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व सीडीओ अनिल कुमार सिंह जिला मुख्यालय के विभिन्न प्रतिष्ठानों, मीडिया संस्थानों, ई रिक्शा चालकों, रिक्शा चालकों, सब्जी एवं फल विक्रेताओं पर जाकर मतदान करने की अपील की और उन्हें निमंत्रण पत्र भी दिया। दोनों अफसरों ने नौरंगाबाद, शाहपुरा कोठी, विलोबी हाल, इमली चौराहा, दुखहरण नाथ मंदिर, कंपनी बाग, सौजन्य चौक, गुरु गोविंद सिंह चौक समेत विभिन्न मार्गों एवं चौराहा पर स्थापित प्रतिष्ठानों पर पैदल भ्रमण कर मतदाताओं को मत के महत्व को समझाते हुए आगामी 23 फरवरी को विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
डीएम ने वाहनों पर चिपकाए मतदाता जागरूकता स्टीकर
जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने करीब दो दर्जन शासकीय वाहनों पर स्वयं मतदाता जागरूकता स्टीकर चिपकाए। इस दौरान उन्होंने सभी सरकारी अधिकारी कर्मचारियों के मोबाइल के बैक कवर पर भी मतदाता जागरूकता के स्टीकर चिपकाए। इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्य शील सिंह निर्वाचन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें