फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वकर्मा जयंती पर मशीनों की पूजा

Thu, 17 Sep 2015 11:34 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले भर में विश्वकर्मा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक में बैंक के वाहन चालकों ने विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया। इसमें बैंक के सभी अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल रहे। मुख्य पूजन बैंक के कार्यपालक अधिकारी अशोक वर्धन पाठक ने किया। राजकीय पॉलीटेक्निक और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने विश्वकर्मा पूजा की। नई बस्ती विद्युत उपकेंद्र में अवर अभियंता मनोज पुष्कर के साथ बिजली कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने के साथ मशीनों की भी पूजा की। रेलवे के सिग्नल सेक्सन में रेलवे कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। राना मोटर्स के ऑटो वर्कशाप पर मनमीत सिंह राना ने परिवार सहित विश्वकर्मा पूजा की। लखीमपुर टेक्निकल एजूकेशन ट्रस्ट ने अपने संस्थान पर विश्वकर्मा पूजा की। मैनेजमेंट ब्रांच का शुभारंभ सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा ने किया। मनरेगा मजदूर, मिस्त्री महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में भगवान विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया।  भवन निर्माण कारीगर मजदूर कल्याण समिति ने भी विश्वकर्मा जयंती समारोह मनाया।
गोला गोकर्णनाथ। बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। डायरेक्टर ग्रुप आपरेशन्स एके गुप्ता ने भगवान विश्वकर्मा को पुष्पांजलि अर्पित की। उपमहाप्रबंधक केके तिवारी ने पूजा अर्चना और हवन कर सुंदर कांड का पाठ किया। मिल डायवर्जन रोड स्थित विश्वकर्मा सेवा संस्थान ने विश्वकर्मा मंदिर में श्रद्धालुओं ने हवन पूजन कर विश्वकर्मा जयंती मनाई। मंदिर में प्रधानाचार्य अवधेश मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यजमान राम औतार विश्वकर्मा सपत्नीक, व्यापार संगठन के  प्रदेश मंत्री वरुण अग्रवाल, पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, महेश विश्वकर्मा आदि  से हवन कराया।
विज्ञापन

ममरी। कस्बे के अलावा  हैदराबाद, महेशपुर, दशरथपुर, बेलवा, रोशन नगर, परेली, कोरैया, खोखाय, छत्तीपुर, तुर्कीखेड़ा, जड़ौरा, मूड़ाविश्नू, अजान, वैदाखेड़ा, धिरावां, अहमदनगर आदि तमाम स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा का पूजन हुआ।  
मैलानी। बिजली पॉवर हाउस इंजीनियरिंग कार्यालय, सिग्नल पैनल, डीजल लॉबी, कैरिज विभाग आदि में  हवन पूजन हुआ।
बांकेगंज। विश्वकर्मा जयंती पर विद्युत उपकेंद्र पर लाइन इंस्पेक्टर फहीम बेग ने स्टाफ के साथ हवन के बाद मशीनों और कल-पुर्जो की विधि.विधान से पूजा अर्चना कर आरती की।
खंभारखेड़ा।  बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल के वर्कशाप में परंपरागत रूप से विश्वकर्मा पूजा की गई।  मशीनों की चीनी मिल के उपप्रधान प्रबंधक इंजीनियरिंग चंद्रवीर सिंह ने पूजा की। इस मौके पर हुए हवन में मिल के केन हेड सुबोध गुप्ता समेत मिल के अधिकारी मौजूद रहे।
पलियाकलां। बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल में भगवान विश्वकर्मा पूजा के साथ मशीनों की पूजा भी वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। पूूजन पुजारी रावेंद्र मिश्र ने कराया और मशीनों की चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक इंजीनियरिंग एमएल चौधरी ने पूजा की। इस अवसर पर हुए हवन में मिल के यूनिट हेड राकेश यादव, प्रधान प्रबंधक उत्पादन आरएस कुशवाहा, प्रधान प्रबंधक गन्ना ओमप्रकाश चौहान समेत मिल के सभी अधिकारी मौजूद रहे।
संपूर्णानगर।  किसान सहकारी चीनी मिल के कारखाने में विश्वकर्मा पूजा अर्चन तथा हवन पूजन किया गया। इसमें  प्रधान प्रबंधक डॉ. ओपी राय और अन्य अधिकारी शामिल रहे।
रजागंज। कस्बा क्षेत्र के गांव धनिगवा में विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। यहां मैकू लाल विश्वकर्मा ने पूजा अर्चना की। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. अमर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

बेलरायां। सरजू सहकारी चीनी मिल के वर्कशॉप में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर अधिकारियों ने मिल के नवीन गन्ना पेराई सत्र में सुख-समृद्धि के लिए ईश्वर से कामना की है। कार्यक्रम का शुभारंभ चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक वीएस राजकुमार, मुख्य अभियंता कप्तान शर्मा ने विश्वकर्मा भगवान के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।
चंदनचौकी। आईटीआई चंदन चौकी में विश्वकर्मा पूजा की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें