फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मकसूदपुर फीडर की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों का धरना

Fri, 19 Jun 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बरबर। विद्युत उपकेंद्र बरबर में शुक्रवार को मकसूदपुर फीडर से जुड़े 24 से अधिक गांवों के ग्रामीणों ने बिजली की समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि फीडर में लगातार ओवरलोड की समस्या है। इससे क्षेत्र में नियमित विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, मकसूदपुर फीडर पर पांच एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर स्थापित है। बढ़ते लोड के कारण आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। साथ ही क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है, इससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिशाषी अभियंता रंजीत कुमार ने बताया कि जर्जर एबी केबल की समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा। उपखंड अधिकारी अब्दुल अजीज ने कहा कि क्षतिग्रस्त तारों को बदलवाकर विद्युत आपूर्ति जल्द ही दुरुस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर जोगिंदर, संदीप सुधीर,महेंद्र,मनोजअनुज, अभिषेक, सौरभ, तेज नारायण, रामनिवास, राजीव, अनिल,वीर बहादुर, राजन, आशीष मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें