बेलहा सिकटिहा में नदी की पूजा करते बाबा रामसनेही दास तथा ग्रामीण। संवाद
बिजुआ। क्षेत्र के गांव बेलहा सिकटिहा में ग्रामीणों ने एक फिर शारदा नदी की पूजा-अर्चना कर कटान को रोकने के लिए प्रार्थना की। इसे ग्रामीणों की भक्ति का प्रताप मानें या इत्तेफाक कि पूजा के बाद कटान रुक गया। इससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
शनिवार को सोहनलाल का मकान कटने के बाद हताश ग्रामीणों ने रविवार को एक बार फिर गुलरीपुरवा मंदिर के पुजारी बाबा रामसनेही दास को बुलाकर शारदा नदी की पूजा-अर्चना की। संयोग रहा कि पूजा के बाद कटान रुक गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
नदी के शांत होने से ग्रामीणों ने आगे लगातार पूजा-अर्चना करने की प्रतिज्ञा की है। इस दौरान ग्राम प्रधान नेपाली राम, सफाई कर्मचारी जयप्रकाश और अन्य ग्रामीण शामिल रहे। संवाद