फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आबादी में पहुंचे मगरमच्छ को पकड़ने में ग्रामीण घायल

Tue, 14 Jul 2026 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
हजरतपुर गांव में खेत में मौजूद मगरमच्छ। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
धौरहरा। कस्बे के राजकीय इंटर कॉलेज मार्ग पर आबादी के निकट रविवार रात करीब एक बजे मगरमच्छ दिखाई देने से दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मगरमच्छ राजकीय इंटर कॉलेज मार्ग स्थित एक मकान के पास पहुंच गया था। सूचना पर क्षेत्रीय वनाधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

मगरमच्छ को पकड़ने के दौरान चमनू निवासी राम बट्टी उसे काबू करने की कोशिश में घायल हो गया। उसे सीएचसी धौरहरा ले जाया गया, जहां उपचार के बाद डॉक्टर ने छुट्टी दे दी।
वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया और बाद में घाघरा नदी में छोड़ दिया।
-
रेंगकर पशुबाड़े तक पहुंचा मगरमच्छ

महेवागंज/फूलबेहड़। गांव हजरतपुर (गंगाबेहड़) में सोमवार सुबह एक मगरमच्छ खेत से निकलकर कय्यूम के घर के पशुबाड़े के पास पहुंच गया। मवेशियों के बिदकने पर कय्यूम बाहर आए तो मगरमच्छ को देखकर घबरा गए। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मियों ने मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू किया। डिप्टी रेंजर संजय आजाद ने बताया कि मगरमच्छ को पकड़कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। मगरमच्छ पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। संवाद

हजरतपुर गांव में खेत में मौजूद मगरमच्छ। स्रोत: ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें