फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तीन दिन से ट्रांसफाॅर्मर खराब भीषण गर्मी में ग्रामीण परेशान

Fri, 19 Jun 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
उचौलिया। क्षेत्र के गांव सुनौरा में एक ट्रांसफाॅर्मर पर अत्यधिक लोड पड़ने से वह खराब हो गया है। ट्रांसफाॅर्मर खराब हुए तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक उसे बदलने की कोई प्रक्रिया नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, 16 केवी के इस ट्रांसफाॅर्मर से 50 से अधिक उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति होती है। ट्रांसफाॅर्मर खराब होने से पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था प्रभावित है। इससे भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि रात में बिजली न होने से क्षेत्र में पूरी तरह अंधेरा छा जाता है। इससे चोरी और अन्य अप्रिय घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द ट्रांसफाॅर्मर बदलवाने तथा उच्च क्षमता का ट्रांसफाॅर्मर स्थापित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ मोहम्मदी शुभम मौर्य ने बताया कि अभी वर्तमान क्षमता का ट्रांसफाॅर्मर ही लगेगा। उच्च क्षमता का ट्रांसफाॅर्मर लगाने के लिए पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें