फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क न बनने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। गौरीफंटा रोड के डिगनिया से सूंड़ा गांव जाने वाली जर्जर सड़क को लेकर थारू समाज के बनकटी गांव के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर भारी गड्ढ़े हो गए हैं। बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाता है जिसमें वाहन फंसने से जाम की स्थिति बनी रहती है। बृहस्पतिवार को भी एक ट्रॉली फंस गई जो मशक्कत के बाद निकाली जा सकी। ग्रामीणों ने एक माह पूर्व एसडीएम को शिकायती पत्र भी दिया था लेकिन उसका निर्माण नहीं कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि ईंट, पत्थर का इंतजाम ही करा दिया जाए ताकि खुद डालकर सड़क से आवागमन बनाए रखें। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। इस दौरान जय बहादुर, राम बहादुर, गयानंद समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें