फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: गोशाला में चारा-पानी की कमी, गोवंशों के मरने का आरोप, अव्यवस्थाओं पर ग्रामीणों का हंगामा

Tue, 10 Nov 2026 11:31 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

मितौली ब्लॉक की लोहन्ना गोशाला में मंगलवार को ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। गोशाला में गोवंशीय पशुओं की मौत होने का आरोप लगाया। चारे-पानी की कमी को लेकर सवाल उठाए गए। 
विज्ञापन
गोशाला में गोवंश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के मितौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत तेंदुआ के मजरा लोहन्ना स्थित गोशाला में अव्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। गोशाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। ग्रामीणों ने गोशाला में गोवंशीय पशुओं की देखरेख और खानपान की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि गोशाला परिसर में कई गोवंशीय पशु मृत अवस्था में पड़े हैं। वहीं, पशुओं के लिए चारा और पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है। आरोप है कि जब ग्रामीण गोशाला की स्थिति देखने के लिए अंदर जाने लगे तो ग्राम प्रशासक ने गेट बंद कर दिया और उन्हें अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और मौके पर हंगामा कर दिया। 

सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने गोशाला की व्यवस्था की जांच कराने और पशुओं की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। 

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सचान ने बताया कि जानकारी मिली है। पूरे मामले की जांच के लिए विभाग की टीम को भेजा है। साथ ही मितौली एसडीएम अपने स्तर से भी जांच कर रहे हैं। जांच में जिसकी भी लापरवाही होगी, कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें