फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सोमवार को 20 अंक सुधरी शहर की हवा

Mon, 09 Nov 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दीपावली की रात शहर और आसपास के इलाकों में जमकर आतिशबाजी हुई, लेकिन अगले दिन वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। दीपावली की सुबह शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 160 था, जो सोमवार सुबह घटकर 140 पर पहुंच गया।
विज्ञापन

आठ नवंबर की सुबह करीब 86 प्रतिशत नमी और छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। इस दौरान तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी और धीमी हवा के कारण धूल और धुएं के कण वातावरण में बने रहे। इसके बावजूद सोमवार सुबह उपलब्ध रिपोर्ट में एक्यूआई 140 दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें