फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भैंसों से भरी डीसीएम रोककर ग्रामीणों का हंगामा

Mon, 07 Sep 2026 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
मोहम्मदी (खीरी)। शाहजहांपुर हाईवे पर सहदेवा गांव के आगे शंकरपुर चौराहे के पास ग्रामीणों ने भैंसों से भरी डीसीएम रोक ली। इसके बाद हंगामा हो गया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर पशुओं को गुलौली गोशाला भेज दिया। इनमें दो भैंसों की मौत हो गई। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

गौरिया गांव निवासी हरजीत सिंह के अनुसार, उन्होंने 24 भैंसों से भरी डीसीएम रोकने का प्रयास किया था। आरोप है कि पाल निवासी मोहम्मद इजहार और दो अन्य लोगों ने उन्हें और उनके साथियों को गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और हंगामा शांत कराया।
पुलिस के अनुसार, डीसीएम में तीन नर और 21 मादा भैंसें थीं। सभी को मामूली चोटें थीं। इनमें दो की मौत हो गई। पशु चिकित्सक पुष्प सागर ने मृत भैंसों का पोस्टमाॅर्टम किया और घायल पशुओं का उपचार किया।
विज्ञापन

सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वह उचौलिया थाने जा रहे थे। शंकरपुर के पास भीड़ देखकर उन्होंने पुलिस को मौके पर भेजा। डीसीएम को कब्जे में लेकर पशुओं को गुलौली गोशाला भेजा गया। दो भैंसों की मौत हो गई। मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
ग्रामीणों के मुताबिक, कुछ लोगों ने पहले डीसीएम रोक ली थी। इसके बाद भीड़ जुट गई। चालक वाहन छोड़कर भाग गया। मारपीट की स्थिति बनते-बनते बची। स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। हंगामे का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें