फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: संदिग्ध हालात में ग्रामीण की मौत, हत्या का शक

विज्ञापन
बहेरा गांव मे घटना की जानकारी करती पुलिस। स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
सिकंदराबाद। थाना नीमगांव के बहेरा गांव में मंगलवार शाम दो पक्षों में बाइक पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद कुछ लोगों ने एक ग्रामीण की पिटाई कर दी। बुधवार सुबह उस ग्रामीण की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

गांव बहेरा निवासी नन्हेलाल 50 मंगलवार शाम सिकंदराबाद दवा लेने गए थे। इसी बीच उनके लड़के का एक बाइक पर बैठने को लेकर गांव के ही दो लोगों से विवाद हो गया। नन्हे लाल गांव निवासी करन के साथ दवा लेकर लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के निकट एक पक्ष के लोगों ने उनकी और बाइक चालक करन की पिटाई कर दी। इसके बाद नन्हे लाल घर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह नन्हे लाल की तबीयत बिगड़ गई।
परिवार वाले उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था कर रहे थे। इसी बीच नन्हे लाल की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक नीमगांव आलोक कुमार धीमान, चौकी प्रभारी सिकंदराबाद अशीष सहरावत मौके पर पहुंचे। परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी लेकर शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। देर शाम आई पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। विसरा सुरक्षित कर दिया गया ह, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। शरीर पर चोट के दो निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन



मृतक की नाक पर चोट का निशान था। शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया था। कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - आलोक कुमार धीमान, प्रभारी निरीक्षक नीमगांव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें