फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: बाइक पर बैठने को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष भिड़े, मारपीट में घायल ग्रामीण की मौत

Wed, 16 Jul 2025 03:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

गांव बहेरा में मारपीट में घायल ग्रामीण की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जुटाई जानकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव के ग्राम बहेरा में मंगलवार रात दो पक्षों में हुए विवाद के बाद मारपीट हो गई। इसमें घायल ग्रामीण की बुधवार सुबह मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। घटना की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


गांव बहेरा में मंगलवार रात दो पक्षों में बाइक पर बैठने को लेकर विवाद हुआ। इसी विवाद के चलते गांव के निवासी नन्हे लाल की पिटाई कर दी गई। परिजनों ने बताया कि पिटाई से नन्हे लाल गंभीर घायल हो गए। बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। 

सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक नीमगांव आलोक धीमान मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें