फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सतर्कता काम आई... ठगी से बचीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। सतर्कता काम आई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता साइबर ठगी का शिकार होने से बच गईं। उन्हें प्रोत्साहन राशि का झांसा देकर अनजान नंबर से लिंक भेजा गया था, लेकिन जागरूकता की वजह से ठगी नहीं हो पाई।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्यामलता, शशिबाला, सुमन कुशवाहा, मिथलेश समेत अन्य को पांच जनवरी से मेसेज आने शुरू हुए कि आईसीडीएस विभाग निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति पर प्रोत्साहन धनराशि का भुगतान करेगा। अनीता दीदी से अपनी धनराशि के बारे में पूरी जानकारी ली जा सकती है। इसके लिए नीचे दिए गए लिंक को दबाएं।
मेसेज देखकर कुछ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीडीपीओ से जानकारी ली। इस पर उन्होंने बताया कि विभाग की तरफ से ऐसा कोई मेसेज नहीं भेजा गया है। इसके बाद मुख्य सेविका शिवरानी, राधारानी और नीलम शुक्ला समेत अन्य ने अपने-अपने ग्रुपों पर तत्काल मेसेज भेजा। सतर्कता की वजह से कार्यकर्ता ठगी से बच गईं।
विज्ञापन


किसी लिंक को न दबाएं, 1930 पर करें संपर्क : सीओ
सीओ गोला गवेंद्र पाल गौतम ने कहा कि किसी भी अनजान नंबर से आए लिंक या एप्लीकेशन पर कभी क्लिक न करें। ऑफर, बंपर छूट व इनामी राशि से संबंधित मेसेज आएं तो सतर्क हो जाएं। अनजान नंबर से आए वीडियो कॉल को रिसीव न करें। साइबर क्राइम संबंधी शिकायत हो तो 1930 नंबर पर काॅल करें या अपने नजदीकी थाने पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें