पलियाकलां। विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने पलिया में कई जगहों पर छापा मारा और तीन लोगों के खिलाफ विच्छेदित कनेक्शन दोबारा जोड़ने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता रजनीश चंद्र अनुरागी ने पलिया डिवीजन में विजिलेंस टीम द्वारा चेकिंग कराई गई। विजिलेंस टीम के प्रभारी प्रवर्तन दल मान सिंह, जितेंद्र कुमार, सत्यपाल, अवर अभियंता प्रवर्तन दल अर्जुन सिंह, विजय प्रताप रावत, मोहम्मद आजम, बिजेंद्र सिंह आदि ने टीम के साथ कई जगहों पर छापा मारा। इसमें पलिया के मनोज कुमार, गोविंद, पवन आदि बकाएदारों पर कनेक्शन दोबारा जोड़ने पर एफआईआर कराई गई। वहीं बबिता के घर लगे पुराने मीटर को हटाकर नया मीटर लगवाया गया। संवाद