फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सड़क किनारे घूमते तेंदुए का वीडियो वायरल

विज्ञापन
सड़क किनारे दिखा तेंदुआ। संवाद
विज्ञापन
महेवागंज। फूलबेहड़ मार्ग किनारे सांडा गांव के नजदीक शनिवार देर शाम तेंदुए के दिखने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ।
विज्ञापन

कुछ कार सवार फूलबेहड़ की ओर जा रहे थे। इस बीच उन्हें गुरुद्वारा के करीब सड़क पर तेंदुआ दिखाई दिया। कार की रोशनी पड़ने पर तेंदुआ झाड़ियों और खेतों में छुपकर भाग निकला। इस दौरान कार सवार लोगों ने तेंदुए की वीडियो मोबाइल में कैद कर ली। कुछ ही देर में वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इससे वन विभाग भी चौकन्ना हुआ।
हाल ही में गंगाबेहड़ गांव में तेंदुए के हमले में 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो चुकी है। वन विभाग की टीम ने इलाके में कई जगह पिंजरा, जाल और ड्रोन से निगरानी की थी। घटना के एक सप्ताह बाद शारदानगर के पास पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हुआ था। वन अधिकारियों ने उसे दुधवा के जंगल में छोड़े जाने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक फिर तेंदुए की चहलकदमी बढ़ गई है। शारदानगर डिप्टी रेंजर संजय आजाद ने बताया तेंदुए का मूवमेंट मझरा फार्म की ओर मिलने के संकेत मिले है। पिंजरे लगाए गए हैं। निगरानी की जा रही है। जल्द ही पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें