फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: अस्पताल में हो रही थी सर्जरी, डॉक्टर को बीएएमएस बताकर हंसी-मजाक करता दिखा स्टाफ

Sat, 21 Jun 2025 09:16 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

यह वायरल वीडियो बीएएमएस डॉक्टर के सर्जरी करने के कारण चर्चा का विषय बना है। साथ ही इसको लेकर जिले के स्वास्थ्य विभाग को भी सोशल मीडिया पर कटघरे में खड़ा किया जा रहा है।
विज्ञापन
निजी अस्पताल में सर्जरी के दौरान का वीडियो वायरल - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक निजी अस्पताल में मरीज की सर्जरी के दौरान का वायरल वीडियो हो रहा है। यह वीडियो लखीमपुर खीरी के किसी अस्पताल का होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन


वीडियो में दो डॉक्टर, जिसमें एक पुरुष व दूसरी महिला डॉक्टर है, दोनों मरीज की सर्जरी कर रहे हैं। साथ ही अन्य स्टाफ भी ऑपरेशन कक्ष में मौजूद है। खास बात ये है कि इसमें स्टाफ के लोग महिला डॉक्टर का नाम लेते हुए उन्हें बीएएमएस डिग्री धारी बताकर ऑपरेशन करने की बात पर हंसी-मजाक करते सुनाई दे रहे हैं। 

यह वायरल वीडियो बीएएमएस डॉक्टर के सर्जरी करने के कारण चर्चा का विषय बना है। साथ ही इसको लेकर जिले के स्वास्थ्य विभाग को भी सोशल मीडिया पर कटघरे में खड़ा किया जा रहा है। हालांकि, अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने भी यह वीडियो जिले से संबंधित होने से इन्कार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें