फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पुराने एसपी बंगले में तलवार से काटा केक, वीडियो वायरल

Sun, 12 Jul 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
तलवार से केक काटता किशोर।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला हिदायत नगर स्थित पुराने एसपी बंगले में एक किशोर ने दोस्तों के साथ कार के बोनट पर तलवार से केक काटकर जन्मदिन मनाया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस ने वीडियो में दिख रहे किशोरों की पहचान कर उन्हें पूछताछ के लिए थाने बुलाया।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में एक किशोर कार के बोनट पर रखा केक तलवार से काटता दिखाई दे रहा है। उसके साथी भी मौके पर जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं। जन्मदिन का कार्यक्रम पुराने एसपी बंगले परिसर में हुआ। बताया जाता है कि एसपी बंगला जर्जर होने के बाद परिसर खाली पड़ा है। इसी स्थान पर सोमवारी बाजार भी लगती है। रविवार को खाली जगह देखकर किशोरों ने वहीं जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन

एएसपी पूर्वी पवन गौतम ने बताया कि पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें