फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप ने प्रशांत भूषण के खिलाफ किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन

Tue, 04 Apr 2017 12:24 AM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रधानमंत्री को संबोधित दिया तहसीलदार को ज्ञापन
पलियाकलां। विश्व हिंदू परिषद ने भगवान श्रीकृष्ण पर अभद्र टिप्पणी कर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाए जाने पर प्रशांत भूषण के खिलाफ तहसील पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा है, जिसमें सार्वजनिक रूप से शब्द वापस लेने एवं माफी मांगने की मांग की गई है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष बृजमोहन गोयल व महामंत्री डा. सुधीर गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों विहिप कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। यहां पर उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार भगवानदीन वर्मा को दिया, जिसमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में एंटी रोमियो के स्क्वायड के काम करने के तरीके पर प्रशांत भूषण की अपमानजनक टिप्पणी से हिंदुओं की भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है। विहिप के कार्यकर्ताओं ने निंदा की साथ ही प्रशांत भूषण से सार्वजनिक रूप से अपने शब्द वापस लेने और माफी मांगने की मांग की है। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र गर्ग, अधिवक्ता व समाजसेवी अमित महाजन, सुनील शुक्ला, कुंवर सेन जायसवाल, राजकुमार श्रीवास्तव, अनिल जिंदल, अंकित गुप्ता, शैलेंद्र कुमार, संतोष कुशवाहा, जगदीश चंद्र सोनी, राकेश सहित दर्जनों विहिप कार्यकर्ता व लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें