फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्रतिष्ठानों के सामने खड़े हो रहे वाहन, लोगों को हो रही परेशानी

Tue, 12 May 2026 11:00 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कचहरी मार्ग पर बैंक के बाहर सड़क पर खड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर में अव्यवस्थित ढंग से खड़े किए जा रहे वाहनों के कारण जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। लाख प्रयासों और प्रशासनिक सख्ती के बावजूद प्रतिष्ठानों के सामने वाहन खड़े करने पर रोक नहीं लग पा रही है। इसका खामियाजा आम लोगों को घंटों जाम में फंसकर भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शहर के सराफा बाजार, मेन रोड, अस्पताल रोड, बस स्टेशन रोड, मेला मैदान और कचहरी मार्ग जैसे प्रमुख इलाकों में पूरे दिन वाहनों की भीड़ लगी रहती है। दुकानों और प्रतिष्ठानों के सामने सड़क पर ही दोपहिया और चारपहिया वाहन खड़े कर दिए जाते हैं, इससे यातायात प्रभावित होता है।

सराफा बाजार की सड़क चौड़ी होने के बाद लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अब सड़क किनारे वाहन इस तरह खड़े किए जा रहे हैं, जैसे पार्किंग स्थल हो। अस्पताल रोड पर होटल, बैंक और अन्य प्रतिष्ठानों के बाहर भी यही हाल है। वहीं कचहरी मार्ग और गांधी विद्यालय के आसपास सड़क पर वाहन खड़े कर मरम्मत कार्य तक किया जा रहा है।
विज्ञापन


स्थिति यह है कि तेज धूप में स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग लंबे समय तक जाम में फंसे रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन और पुलिस को इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान देकर नियमित अभियान चलाना चाहिए, ताकि शहरवासियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन


नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यह आगे भी जारी रहेगा। ऐसे वाहनों चालकों से जुर्माना भी वसूला जा रहा है।



- अभिमन्यु त्रिपाठी, सीओ ट्रैफिक

कचहरी मार्ग पर बैंक के बाहर सड़क पर खड़े वाहन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें