फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: लीज पर दी जमीन तय समय से पहले दूसरे को बेची, मोबाइल टावर पर चढ़ा पीड़ित

Tue, 12 May 2026 05:21 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में जमीन विवाद के मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो नाराज युवक मंगलवार को मोबाइल टावर पर चढ़ गया। मौके पर पहुंचे अफसरों ने समझाकर उसे नीचे उतारा और जांच कराने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा युवक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के नौरंगाबाद स्थित मोबाइल टावर पर मंगलवार को एक युवक चढ़ गया। मौके पर पहुंचे अफसरों ने उसे समझाया तो वह नीचे उतरा। पीड़ित का आरोप है कि उसने मोहम्मदी निवासी युवक से उसकी जमीन लीज पर ली थी। उसका समय पूरा होने में करीब एक साल बाकी है। इसके बाद भी मालिक ने जमीन दूसरे को बेच दी। इससे क्षुब्ध होकर पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


मोहम्मदी के गांव मूडा निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि उसने परवरिशनगर निवासी अवधेश कुमार से उसकी जमीन लीज पर ली थी। वह जमीन पर खेती करते हुए गुजर बसर कर रहा था। आरोप है कि अवधेश ने धोखा देते हुए उसकी लीज की जमीन को गांव के ही ताज मोहम्मद, जान मोहम्मद, शान मोहम्मद व इशहाक को बेच दी। जमीन खरीदने के बाद विपक्षी कब्जा छोड़ने के लिए दबाव बना रहे थे।

पुलिस पर मदद न करने का आरोप 
तय शर्तों के मुताबिक जमीन पर कब्जा छोड़ने में एक साल का समय शेष बचा हुआ है। इसकी शिकायत पुलिस से करने के बाद भी पुलिस ने कोई मदद नहीं की। इससे क्षुब्ध होकर दिनेश लखीमपुर आया और टावर पर चढ़ गया। उसके टावर पर चढ़ने की खबर मिलते ही सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी, एसडीएम अश्विनी सिंह, शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


अफसरों ने युवक को समझा बुझाकर नीचे उतारा। पुलिस उसे कोतवाली ले आई। सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी ने बताया कि मोहम्मदी इंस्पेक्टर को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। पूरे मामले की जांच के बाद पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें