फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिले में खुलेगा वाहन फिटनेस सेंटर, विभाग जाने से मिलेगा छुटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। परिवहन विभाग की 44 सेवाओं को ऑनलाइन किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। इस प्रक्रिया के बीच ऑटोमेटिक वाहन फिटनेस केंद्र संचालन की प्रक्रिया भी चल रही है। वाहन फिटनेस केंद्र शहर के आसपास ही बनाया जाएगा, जिसका संचालन निजी हाथों में होगा। इसके बनने से काफी सुविधा हो जाएगी।
विज्ञापन

वाहनों की फिटनेस कराने के लिए अभी तक परिवहन विभाग जाना पड़ता है। परिवहन विभाग के अधिकारी वाहनों की हालत और दस्तावेज की जांच कर फिटनेस की जांच करते हैं, लेकिन जो फिटनेस केंद्र बनेगा वह पूरी तरह ऑटोमेटिक होगा। केंद्र पर आधुनिक मशीनें होगी, जिससे वाहनों की आसानी से फिटनेस की जांच हो जाएगी।
जिले में यह सुविधा शुरू होने से परिवहन विभाग के चक्कर लगाने के साथ ही अफसरों की मनमानी से छुटकारा भी मिलेगा। यह केंद्र राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग या जिला मार्ग के किनारे दो एकड़ जमीन पर होना है।
विज्ञापन

एआरटीओ अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि वाहनों के ऑटोमेटिक फिटनेस केंद्र बनने से लोगों को काफी सुविधाएं मिलेगी। जल्द ही इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें