फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में वसंत पंचमी की धूम

Tue, 31 Jan 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
वसंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीले रंग के वस्त्र पहने कर आए बच्चे, कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए
विज्ञापन

वसंत पंचमी से एक दिन पहले मंगलवार को विभिन्न स्कूलों में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हैप्पीडेज स्कूल में वसंत उत्सव मनाया गया। इस दौरान छात्र छात्राएं पीले रंग की ड्रेस में स्कूल पहुंचे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल हुए।
वसंत उत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन प्रबंधक चेतन शेखर और प्रधानाचार्य सीमा शेखर ने सरस्वती मां के चित्र को माला पहनाकर और दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद छात्र-छात्राओं के बीच पतंग प्रतियोगिता हुई, जिसके विजेता छात्रों को प्रबंधक ने पुरस्कृत किया। प्रबंधक चेतन शेखर ने कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों के अंदर छिपी प्रतिभाएं निखरती हैं और ऐसे कार्यक्रमों से भारतीय संस्कृति को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन

मोहम्मदी। बचपन प्ले स्कूल में मंगलवार को वसंत पंचमी का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बच्चे और शिक्षिकाएं पीले रंग के वस्त्र पहन कर आए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के संरक्षक राजेंद्र शर्मा ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद बच्चों ने अपनी अपनी कक्षाओं में वसंत पंचमी से संबंधित गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। स्कूल के प्रबंधक आशीष मिश्रा ने सभी बच्चों को वसंत पर्व की शुभकामनाएं दी। इसके बाद इस माह में जिन बच्चों का जन्मदिन होता है उन सभी बच्चों का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में सभी छात्र/छात्राएं और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें