लखीमपुर रोज डे पर सजी फूलों की दुकान। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। वेलेंटाइन वीक (प्यार का सप्ताह) रविवार से शुरू हो गया। युवाओं ने दोस्तों के लिए पीला, हमसफर के लिए लाल गुलाब देकर रोज डे विश किया। ऐसे में शहर में गुलाब की कीमतें भी काफी बढ़ी रहीं।
सप्ताह के पहले दिन युवाओं ने दोस्तों को गुलाब देकर जहां दोस्ती बनाए रखने का वादा किया तो वहीं हमसफर से जीवन भर का साथ निभाने का। रोज डे को लेकर फूल बाजार भी गुलजार रहा। रोज डे को लेकर गुलाब के दाम भी अन्य दिनो की अपेक्षा महंगे रहे। पांच से दस रुपये में बिकने वाला गुलाब रविवार को 20 से लेकर 100 रुपये तक में बिका। युवाओं ने दोस्तों को गुलाब दिया तो वहीं वैवाहिक जोड़ों ने एक दूसरे का गुलाब देकर वेलेंटाइन वीक की शुरुआत की।
सात फरवरी- रोज डे
आठ फरवरी- प्रपोज डे
नौ फरवरी- चॉकलेट डे
10 फरवरी- टेडी डे
11 फरवरी- प्रॉमिस डे
12 फरवरी- हग डे
13 फरवरी- किस डे
14 फरवरी- वेलेंटाइन डे
गुलाब का दाम
सिंगल ट्यूब रोज स्टिक- 25 रुपये से शुरुआत
ट्यूब रोज बंच- 50 रुपये से शुरूआत
ट्यूब रोज बुके- 100 रुपये से शुरुआत
रविवार को सिंगल ट्यूब रोज स्टिक गुलाब की लोगों की पहली पसंद रही। वहीं कुछ लोगों ने गुलाब बुके भी खरीदा। रविवार होने के कारण पिछले साल की तुलना में इस बार गुलाब बिक्री प्रभावित रही। -अंकुर सैनी, फूल विक्रेता