फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: महिला पर उत्तराखंड के युवक ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

Mon, 26 May 2025 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पलियाकलां। उत्तराखंड के देहरादून स्थित तुनवाला सब डिवीजन के एक युवक ने पलिया निवासी एक महिला पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
युवक का कहना है कि शादी होने के बाद भी उक्त महिला ने उसको शादी नहीं होने की बात कहते हुए फंसाया और उसके बाद उससे बराबर धन उगाही की गई। यही नहीं अब महिला का पति और भाई भी परेशान कर अब तक उससे करीब 50 लाख रुपये ऐंठ चुके हैं। इस मामले में एसपी देहरादून से शिकायत की गई, जिसके बाद उन्होंने जांच के निर्देश दिए हैं। इस मामले में अब पलिया में भी शिकायत की गई है।

उत्तराखंड के देहरादून स्थित तुनवाला निवासी नरेंद्र चौधरी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि पलिया निवासी एक व्यक्ति की पुत्री से 2024 के जून में उसकी ट्रेन में यात्रा के दौरान दोस्ती हुई। इसके बाद शादी की बात करते हुए जेवर खरीदने की बात हुई, जिसके एवज में उसने महिला को दो लाख रुपये दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगह ऑनलाइन शाॅपिंग करने पर रुपये ट्रांसफर किए तो सोने के गहने, घड़ी खरीदने पर 20 लाख रुपये और दिए। आरोप है कि उक्त महिला ने पहले शादी की बात छिपाई। पता चलने पर तलाक की बात कर एक बच्चे को भी साथ रखने लगी। आरोप है कि उसके बाद से उक्त महिला का पति, भाई समेत अन्य लोग उसका शोषण कर रहे हैं और करीब 50 लाख रुपये की धनराशि उससे ऐंठ चुके हैं। इस संबंध में अब पलिया में भी पुलिस से शिकायत की गई है।

प्रकरण हमारे संज्ञान में नहीं है। अगर इस तरह का कोई मामला सामने आता है, तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।

-यदुवेंद्र यादव सीओ पलिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें