फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे में हाईवे पर पलटी उत्तराखंड रोडवेज की बस

विज्ञापन
विज्ञापन
संसारपुर। शुक्रवार की सुबह गोला खुटार हाईवे पर घने कोहरे के बीच उत्तराखंड रोडवेज की बस गहरे गड्ढों के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक यात्री घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस में फंसे सभी यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में एक यात्री घायल हो गया, जिसे एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की अलसुबह अंधेरे में उत्तराखंड रोडवेज की बस ऋषिकेश से रुपईडीहा जा रही थी। गहरे गड्ढों के कारण बस लाल्हापुर गांव के सामने अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना मिलने पर किसान आंदोलन के चलते टेंड़वा पुल पर तैनात सीओ आरके वर्मा, इंस्पेक्टर संजय त्यागी पुलिस कर्मियों और 112 पीआरवी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बस में फंसे 45 यात्रियों को बाहर निकाला। बस नेपाल निवासी नवीन सांडिया चले रहे थे। हादसे में नेपाल के गुलरिया नगर निवासी यात्री केशव बहादुर घायल हो गए, उन्हें एंबुलेंस से गोला स्थित सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन

सीओ आरके वर्मा ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों को उत्तराखंड की अन्य बसों के जरिए गंतव्य के लिए रवाना किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें