फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: उप्र पुलिस की टीम ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गुरुनानक इंटर कॉलेज मैदान में चल रही राज्य स्तरीय बालिका हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे दिन आठ मैच खेले गए।
विज्ञापन

हॉकी एसोसिएशन की सचिव तृप्ति अवस्थी ने बताया कि पहला मैच लखीमपुर और हरदोई के बीच खेला गया। इसमें लखीमपुर को वाक ओवर मिला। दूसरा मैच पीलीभीत और प्रतापगढ़ के बीच खेला गया। मैच अवधि तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर रहीं। टाईब्रेकर में पीलीभीत ने एक गोल से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।
तीसरा मैच शाहजहांपुर व बुलंदशहर के बीच हुआ। इसमें बुलंदशहर ने 3-1 से मैच जीत लिया। चौथा मैच शाहजहांपुर और रामपुर के बीच खेला गया, जिसमें रामपुर की टीम ने तीन गोल से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


पांचवां मैच उप्र पुलिस व बुलंदशहर ए के बीच हुआ। इसमें उप्र पुलिस ने सात गोल से मैच जीत लिया। छठा मैच लखीमपुर गुरुनानक स्पोर्ट्स एकेडमी और मेरठ के बीच खेला गया। इसमें लखीमपुर की टीम ने एक के मुकाबले तीन गोल से मैच जीत लिया। सातवां मैच मिलक व रामपुर के बीच खेला गया, जिसमें मिलक ने 7 गोल से मैच जीता।
विज्ञापन


आठवां और आखिरी मैच उप्र. पुलिस और पीलीभीत के मध्य हुआ। इसमें उप्र पुलिस ने 9-0 से मुकाबला जीतते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। टूर्नामेंट के दौरान सेवक सिंह अजमानी, जसमीत सिंह अजमानी, राजवीर सिंह, रज्जन मिश्रा, पिंटू बिसेन, समीर गोयल, रेवंत चंदेल, रामराज सिंह, शिव केशवानी, अशोक तोलानी, नमिता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें