फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण की बतानी होगी उपयोगिता : सुरेश खन्ना

विज्ञापन
पलिया डिग्री कालेज में छात्रा को टेबलेट देते अति​थि। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
पलियाकलां। श्री गुरु गोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता के उद्देश्य से पर्यावरण योद्धा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के वित्त और संसदीय कार्य कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की उपयोगिता लोगों को बतानी जरूरी है। विशिष्ट अतिथि लखनऊ के सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह ने भी पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया और पर्यावरण के बारे में विस्तार से जानकारियां दीं।
पलिया विधायक रोमी साहनी, पूर्व एमएलसी/पूर्व सांसद जुगुल किशोर, रेरा यूपी के सदस्य रामेश्वर सिंह, दुधवा के एफडी ललित कुमार वर्मा, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा, आयोजन संयोजक अंबिका मिश्रा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में करीब 30 वाचरों को साइकिलों का वितरण किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले छह लोगों को प्राइड आफ तराई के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



डिग्री कॉलेज को मिली डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात

कार्यक्रम में सबसे बड़ी चीज डिजिटल पुस्तकालय की महाविद्यालय को मिली है। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने डिजिटल पुस्तकालय का उद्घाटन किया। छह कंप्यूटर दिए गए हैं। इसके अलावा पर्यावरण योद्धा की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ भी किया गया। साथ ही वार्षिक गतिविधियों पर आधारित कैलेंडर का विमोचन किया गया।
विज्ञापन


-

पांच छात्र-छात्राओं को वितरित किए गए टैबलेट

महाविद्यालय की कला संकाय की टाॅपर सिंपल, मोनू, सौम्या मौर्या के अलावा वाणिज्य संकाय के ओम जिंदल, शताक्षी रस्तोगी आदि छात्र-छात्राओं को टैबलेट का वितरण किया गया। टैबलेट पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे।

पलिया डिग्री कालेज में छात्रा को टेबलेट देते अतिथि। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें