फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सिन्हौना में धान के खेतों से पानी निकासी पर हंगामा

Wed, 08 Oct 2025 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगाही। इलाके की ग्राम पंचायत सिन्हौना में धान की फसल में भरे पानी की निकासी को लेकर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। राजस्व और पुलिस टीम जेसीबी लेकर मौके पर नाला खोदवाने पहुंचीं तो प्रधान मुर्तिहा हरपाल सिंह ने विरोध करते हुए जेसीबी के आगे ट्रैक्टर खड़ा कर दिया और वीडियो जारी कर आत्महत्या करने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

बारिश के पानी की निकासी न होने से करीब पचास से अधिक किसानों के खेतों में पानी भरा हुआ है। इससे नाराज किसानों ने खेतों में खड़े होकर अर्धनग्न प्रदर्शन किया। बुधवार को राजस्व टीम में कानूनगो शशि प्रकाश सिंह तोमर, देवीचरण त्रिवेदी, एडीओ राकेश कुमार और ग्राम विकास अधिकारी आशीष वर्मा पुलिस बल और जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान प्रधान हरपाल सिंह ने विरोध जताते हुए नाला खुदाई रोक दी और जेसीबी के आगे ट्रैक्टर खड़ा कर दिया। सूचना पर इंस्पेक्टर निघासन महेशचंद्र यादव, थाना प्रभारी सिंगाही अजीत कुमार तथा बेलरायां चौकी इंचार्ज अभिषेक सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और नाला खुदवाकर पानी निकासी का कार्य शुरू कराया।
वहीं, प्रधान हरपाल सिंह का कहना है कि प्रशासन ने उनकी बात सुने बिना उनके सेक्टर मार्ग पर जबरन नाला खोदवा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नाले की जमीन पर अवैध कब्जा तो नहीं हटाया जा रहा, बल्कि किसानों के दबाव में प्रशासन जबरन कार्रवाई कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें