फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर ग्रामीण की मौत के बाद हंगामा

Thu, 19 Feb 2026 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव श्रीनगर की साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने गए ग्रामीण की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन

ग्रंट नंबर 12 निवासी रामकिशोर कश्यप (40) बृहस्पतिवार शाम बाजार गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भीड़भाड़ के बीच तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से वह पहिये के नीचे दब गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन परिजन मौके पर ही पंचनामा की मांग को लेकर अड़ गए और हंगामा शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि सड़क जाम जैसी स्थिति नहीं बनी। बाजार में भीड़ रहती है। भागे चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें