फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: स्टाफ के इंतजार में बंद पड़े हाईस्कूल

Thu, 19 Feb 2026 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
खखरा गांव में बना राजकीय हाईस्कूल। संवाद
विज्ञापन
मैगलगंज। क्षेत्र में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार के उद्देश्य से बनाए गए राजकीय हाईस्कूल भवन स्टाफ के अभाव में एक साल से अधिक समय से बंद पड़े हैं। विकासखंड पसगवां के खखरा नई बस्ती और मैगलगंज में तैयार इमारतों में अब तक कक्षाएं शुरू नहीं हो सकी हैं, जिससे सरकारी धन के उपयोग और योजनाओं की क्रियान्वयन प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

खखरा नई बस्ती में बना हाईस्कूल भवन पूरी तरह तैयार है, लेकिन शिक्षक व अन्य कर्मचारियों की तैनाती न होने से परिसर सुनसान पड़ा है। देखरेख के अभाव में भवन में धूल जम रही है और परिसर में आवारा पशु घूमते नजर आते हैं।
मैगलगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में निर्मित राजकीय हाईस्कूल भवन भी उपयोग से बाहर है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद से ही भवन में ताला लटका है। क्षेत्र के विद्यार्थियों को हाईस्कूल की पढ़ाई के लिए दूसरे कस्बों का रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीण भारत सिंह ने बताया कि विद्यालय शुरू हो जाने से आसपास के गांवों के बच्चों को बड़ी सुविधा मिलेगी, लेकिन अभी तक संचालन शुरू न होना निराशाजनक है। हंसराम का कहना है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार निजी विद्यालयों में बच्चों को नहीं भेज सकते, इसलिए सरकारी स्कूल का जल्द खुलना जरूरी है।
उन्होंने मांग की है कि शिक्षा विभाग शीघ्र स्टाफ तैनात कर विद्यालयों का संचालन प्रारंभ कराए, ताकि नए सत्र में बच्चों की पढ़ाई यहीं से शुरू हो सके।
-
थर्ड पार्टी मूल्यांकन का कार्य पूर्ण हो चुका है। वर्तमान में बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं, इसलिए प्रक्रिया रुकी है। परीक्षाओं के बाद भवन का हैंडओवर लेकर नए सत्र से कक्षाएं प्रारंभ कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

-विनोद मिश्रा, डीआईओएस
-

खखरा गांव में बना राजकीय हाईस्कूल। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें