फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मॉर्निंग वॉक से लौट रहे दुकान के कर्मचारी की कार की टक्कर से मौत के बाद हंगामा

Fri, 11 Sep 2026 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया कोतवाली में लगी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। दुधवा मार्ग पर मॉर्निंग वॉक से लौट रहे दुकान कर्मचारी रामप्रसाद (47) के तेज रफ्तार कार से पीछे से टक्कर लग गई। गंभीर हालत में उन्हें पलिया सीएचसी से जिला अस्पताल और फिर लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। देर रात करीब दो बजे शव घर पहुंचा तो नाराज परिजनों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

मोहल्ला माहीगिरान प्रथम निवासी रामप्रसाद बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। लौटते समय दुधवा की ओर से आ रही अनियंत्रित कार से उन्हें टक्कर लग गई। राहगीरों ने उन्हें पलिया सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल और फिर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। लखनऊ पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम कराया।
रामप्रसाद नगर में एक व्यापारी की दुकान पर काम करते थे। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे परिजन, दोनों व्यापार मंडलों के पदाधिकारी, स्थानीय व्यापारी और मोहल्लेवासी पलिया कोतवाली पहुंचे। कार्रवाई की मांग को लेकर सुबह 11:30 बजे तक हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन

इस दौरान पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये देने की पेशकश की चर्चा भी सामने आई। परिजनों ने रकम लेने से साफ इन्कार कर दिया और कोतवाली से लौट गए।
सीओ जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि कार कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है और रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चालक नाबालिग बताया जा रहा है।

पलिया कोतवाली में लगी लोगों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें