फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत के बाद हंगामा

Sun, 01 Mar 2026 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर से सटे एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद नंदनी (22) पत्नी विक्रम की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया और हंगामा किया। पुलिस ने पहुंचकर नाराज परिजनों को समझाया और मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

नंदनी निवासी घुरघुट्टा बुजुर्ग, थाना धौरहरा को प्रसव पीड़ा होने पर रामापुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के दौरान उसने एक नवजात को जन्म दिया, जिसे चिकित्सकों ने दूसरे अस्पताल शिफ्ट कर दिया। शनिवार शाम करीब चार बजे अचानक नंदनी की हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार नंदनी को भर्ती के बाद लगातार निगरानी में रखा गया था। ऑपरेशन के बाद उसकी हालत में उतार-चढ़ाव आया। प्रसूता को एक्लैम्प्सिया नामक बीमारी थी, जो मौत का एक कारण हो सकती है।
विज्ञापन

-
परिजनों के हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें समझाकर मामला शांत कराया। परिजनों ने पोस्टमाॅर्टम कराने की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-राजेश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें