फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जेनेसिस स्पोर्ट्स अकादमी ने आठ रनों से जीता क्रिकेट मैच

Sun, 01 Mar 2026 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-16 स्वर्गीय अमिय त्रिपाठी मेमोरियल इंटर अकादमी लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को रॉयल प्रूडेंस डिग्री कॉलेज मैदान में प्रतियोगिता का सेमीफाइनल रॉयल क्रिकेट अकादमी और जेनेसिस स्पोर्ट्स अकादमी के बीच खेला गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर जेनेसिस ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 25 ओवर में 276 रन बनाए। बल्लेबाज प्रबल मौर्य ने 129, कुमार विशेष ने 49, गौरव शर्मा ने 31 और पुष्कर गुप्ता ने 15 रन बनाए। रॉयल क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज अर्पित ने दो, मानस और सुमित ने एक-एक विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने के लिए रॉयल क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी मैदान में उतरे और 25 ओवर में 269 रन ही बना सके। इसमें प्रांजल ने 127 और हर्षित ने 111 रन बनाए। रोमांचक मुकाबला जेनेसिस स्पोर्ट्स अकादमी ने आठ रनों से जीत लिया।
विज्ञापन

जेनेसिस के हरमन सिंह और ग्रंथ अग्रवाल ने दो-दो विकेट, जबकि कुमार विशेष ने एक विकेट लिया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रबल मौर्य को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान अभिषेक शुक्ला, अनुपम त्रिपाठी, रश्मि त्रिपाठी, पारिजात त्रिपाठी, रामजी कश्यप, मसीह अहमद, नीरज शुक्ला, श्याम मोहन श्रीवास्तव, इरफान मलिक और रवि शंकर तिवारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें