फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात शिशु और प्रसूता की मौत के बाद जमकर हंगामा

विज्ञापन
अस्पताल के बाहर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

परिजन और मोहल्ले वालों ने दुधवा रोड पर लगाया जाम
विज्ञापन

एसडीएम, सीओ समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा

पलियाकलां। शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात शिशु और उसके बाद महिला की मौत होने से नाराज परिजन ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। इस दौरान करीब आधा घंटा तक दुधवा रोड जाम रहा। अभी इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
मोहल्ला रंगरेजान तृतीय निवासी शरीफ ने अपनी पत्नी शायमा को प्रसव के लिए दुधवा रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार की शाम प्रसव के कुछ देर बाद ही नवजात की मौत हो गई और महिला की भी हालत बिगड़ने लगी, जिस पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, लेकिन उसकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि कुछ समय बाद उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

नवजात शिशु और मां की मौत हो जाने पर आक्रोशित परिजन ने नवजात शिशु की मौत में चिकित्सक की लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। पहले परिजन शिशु के जन्म तथा प्रसूता की मौत के मामले में डाक्टर की लापरवाही का आरोप लगाते रहे, लेकिन बाद में कोई कार्यवाही करने से मना कर दिया। उधर, परिजन और अन्य लोगों ने दुधवा रोड पर जाम लगा दिया। लगभग आधा घंटा तक रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। दिवंगत पूर्व विधायक निरवेद्र कुमार मिश्र मुन्ना के पुत्र संजीव कुमार मिश्र भी अस्पताल पहुंच गए और परिजनों से बात की। इस बीच मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस व एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार मौके पर पहुंच गए और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। एसडीएम ने पुलिस को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मृतका के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है, अगर मामले में तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें