फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नौसरजोगी में युवक की हत्या के बाद हंगामा

Sat, 07 Mar 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मृतक रामसेवक के घर पर मौजूद परिजन व ग्रामीण-संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
भीरा। थाना क्षेत्र के नौसरजोगी गांव निवासी रामसेवक पुत्र मूलचंद की हत्या के बाद शनिवार को गांव में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। पोस्टमाॅर्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को घरेलू विवाद के दौरान हुई मारपीट में रामसेवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें इलाज के लिए बिजुआ सीएचसी ले गए। वहां से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, जहां अधिक रक्तस्राव के कारण डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शनिवार शाम करीब चार बजे पोस्टमाॅर्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं मौके पर जुट गईं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगीं। इस दौरान पुलिस से कहासुनी भी हुई। स्थिति को देखते हुए भीरा और मैलानी थाने की पुलिस मौके पर तैनात रही और लोगों को समझाने का प्रयास करती रही।
विज्ञापन

पुलिस ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।
एसओ भीरा रोहित दुबे ने बताया कि परिजनों को समझा लिया गया है। कुछ नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजन रविवार सुबह अंतिम संस्कार करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें