फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Price: रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि, जानिए लखीमपुर खीरी में अब कितने में मिलेगा सिलेंडर

Sat, 07 Mar 2026 01:32 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। सिलेंडर की कीमत बढ़ने से लखीमपुर खीरी के करीब आठ लाख एलपीजी उपभोक्ताओं की जेब पर असर पड़ेगा। 
विज्ञापन
lpg gas cylinder - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू गैस सिलेंडर पर 60 रुपये बढ़े गए हैं। लखीमपुर खीरी जिले में अब तक घरेलू गैस सिलेंडर 890 रुपये का था, जो अब 950 रुपये का हो गया है। कमर्शियल गैस सिलंडर भी महंगा हुआ है। लखीमपुर खीरी जिले में एलपीजी के आठ लाखों उपभोक्ता हैं, जिनको अब रसोई गैस सिलेंडर के लिए 60 रुपये अतिरिक्त चुकाना पड़ेगा। सूत्रों ने बताया कि इसका रेट अभी और बढ़ सकता है। 

विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि गैस सिलेंडर के रेट बढ़े है। हालांकि इसका अमेरिका-इस्राइल व ईरान के युद्ध से कोई भी लेना-देना नहीं है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि पेट्रोल-डीजल के रेट नहीं बढ़ हैं। जिले में पर्याप्त डीजल-पेट्रोल हैं। लोगों में अफवाह है कि इसके रेट बढ़े जाएंगे। इसके चलते पंपों पर खरीदारों की भीड़ बढ़ी है। अफवाहों पर ध्यान न दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें