कांग्रेस ने गुरुवार को यूपी विधानसभा चुनाव के लिए पहली 125 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। जिसमें पसगवां कांड की पीड़िता रितु सिंह को कांग्रेस ने टिकट दिया है। उधर, भाजपा में इस्तीफा देने वाले नेताओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिसमें लखीमपुर के एक विधायक का भी नाम जुड़ गया है।
लखीमपुर खीरी की मोहम्मदी विधानसभा सीट पर पसगवां कांड की पीड़िता रितु सिंह को कांग्रेस ने टिकट दिया है। कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए पहली 125 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। जिसमें रितु का भी नाम है। उनका टिकट कंफर्म होने से समर्थकों में उत्साह है।
विज्ञापन
पिछले साल पसगवां में ब्लॉक प्रमुख के नामांकन के दौरान सपा प्रत्याशी रहीं रितु सिंह के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने बदसलूकी की थी। इसके बाद कोंग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी रितु सिंह से मिलने उनके घर पहुंची थीं। करीब दो महीने बाद आश्चर्यजनक ढंग से रितु सिंह लखनऊ में कांग्रेस में शामिल हो गई थीं।
काम आया प्रियंका का मरहम
पसगवां कांड के 10 दिन बाद 17 जुलाई को कांग्रेस महासचिव ने मैगलगंज इलाके में रितु सिंह के घर जाकर मुलाकात की थी। साथ ही उनकी लड़ाई लड़ने में साथ देने की बात कही थी। जिसके बाद 11 सितंबर को लखनऊ में वह प्रियंका गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गई थीं।
विज्ञापन
भाजपा विधायक बाला प्रसाद अवस्थी के सपा में जाने की अटकलें
यूपी में सियासी उठापटक का दौर जारी है। भाजपा के कई नेता पार्टी छोड़कर सपा में शामिल हो चुके हैं। जबकि कई अन्य नेताओं के सपा में जाने की चर्चा है। इसी क्रम में लखीमपुर खीरी से भाजपा विधायक बाला प्रसाद अवस्थी के सपा में शामिल होने की अटलकें तेज हो गई हैं। उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।