फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी टीईटी: पहली पाली में 9:30 और दूसरी पाली में दो बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर डीएम ने बुधवार को बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि 23 जनवरी को दो पाली में परीक्षा होनी है। प्राथमिक स्तर की परीक्षा पहली पाली में सुबह दस से 12:30 बजे तक और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 02:30 से शाम पांच बजे तक होंगी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थियों को पेपर प्रारंभ होने के आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना होगा।इसके बाद प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। इसी तरह दूसरी पाली में दो बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं हो सकेगा। पेपर वस्तुपरक, बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगा। प्रथम पाली के लिए 23 विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 12698 अभ्यर्थी शामिल होंगे। द्वितीय पाली की परीक्षा 15 केंद्रों पर होगी। इसमें 8035 अभ्यर्थी शामिल होंगे। नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रवेश के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग होगी। परीक्षा केंद्र की ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग और वेबकास्टिंग भी होगी।
विज्ञापन

.........
डीआईओएस कार्यालय पर बना कंट्रोल रूम
उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित बनाया गया। जो सुबह 09:30 से 01:00 बजे तक और दोपहर 02:00 से शाम 05:30 बजे तक प्रभावी रहेगा। राजकीय हाई स्कूल कट्कुसमा के प्रधानाचार्य हयात अली अंसारी 9795333577 को प्रभारी बनाया गया। जबकि डीआईओएस कार्यालय के वरिष्ठ सहायक राजेश कुमार मिश्रा 9450177773 और सुरेंद्र कुमार भारती 6307148861 सहायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें