फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल कोर्ट में 22 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पहली बार सिविल कोर्ट लखीमपुर के समूह ग और घ श्रेणी के 22 कर्मचारी कोविड-19 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके चलते 24 घंटे के लिए कैंपस को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला जज के आदेश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद लखीमपुर खीरी बृहस्पतिवार को सिविल कोर्ट परिसर का सैनिटाइजेशन कराएंगे। इधर, जिला जज मुकेश मिश्र की ओर से सभी न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों से मास्क और सैनिटाइजर का नियमित प्रयोग करने का आदेश दिया गया है। साथ ही 24 घंटे के लिए सिविल कोर्ट कैंपस बंद किया गया है, जिसके चलते अब सिविल कोर्ट 21 जनवरी को खुलेगा। इस बीच बहुत जरूरी मामले ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सुने जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें