फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: युवक ने लंगोट पहनकर डाला वोट, मोबाइल... मतदान और सेल्फी पॉइंट पर जताया विरोध

Wed, 23 Feb 2022 02:04 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में अव्यवस्थाओं के विरोध के चलते एक युवक लंगोट पहनकर वोट करने के लिए पहुंचा। युवक ने कहा कि सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है, पर मोबाइल ले जाने की मनाही है।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में लंगोट पहनकर डाला वोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के दौरान लखीमपुर खीरी समेत नौ जिलों में मतदान जारी है। इस दौरान लखीमपुर खीरी में एक बूथ पर युवक लंगोट पहनकर वोट करने के लिए पहुंचा। युवक का कहना है कि अव्यवस्थाओं के विरोध के चलते उसने यह तरीका अपनाया।

विज्ञापन


खीरी के गुरुनानक डिग्री कॉलेज बूथ पर गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के अनुराग मौर्य ने लंगोट पहनकर मतदान किया। अनुराग का कहना है कि अव्यवस्थाओं के विरोध में ऐसा करना पड़ा। युवक ने आगे बताया कि पहले उसे वोट डालने से मना कर दिया गया, क्योंकि उसने मास्क नहीं लगाया था, जबकि पीठासीन सहित कई कर्मचारी बिना मास्क बूथ पर मौजूद थे।

सेल्फी प्वाइंट है, पर मोबाइल ले जाने की है मनाही
युवक ने यह भी सवाल उठाया कि मतदाताओं के उत्साहवर्धन के लिए सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है, लेकिन मोबाइल ले जाने से मना किया गया है। ऐसे में सेल्फी प्वाइंट का क्या औचित्य है। युवक ने कहा कि इनके प्रतीकात्मक विरोध के चलते लंगोट पहनकर वोट डाला है।
विज्ञापन


मास्क पहनना अनिवार्य, लंगोट पहनकर वोट न करने पर कोई रोक नहीं
युवक ने कहा कि बूथ पर सुरक्षा कर्मियों ने इस तरह वोट डालने के बारे में उससे पूछा। इस पर उसने जबाब दिया कि मास्क लगाना अनिवार्य है, न कि लंगोट पहनकर वोट न करने पर कोई रोक है।

वहीं, यूपी में चौथे चरण के दौरान लोगों में मतदान के लिए उत्साह देखने को मिल रहा है। 59 सीटों पर कुल 624 प्रत्याशी मैदान में हैं। पिछली बार इनमें से 50 सीटें भाजपा के खाते में गई थीं, जबकि एक सीट पर अपना दल (सोनेलाल) ने कब्जा जमाया था। अन्य आठ सीटों में से चार पर सपा, जबकि दो-दो सीटों पर कांग्रेस और बसपा ने जीत हासिल की थी। इस चरण की 59 में से 29 सीटें ऐसी हैं, जिन्हें रेड अलर्ट जोन में रखा गया है। दरअसल, इन 29 विधानसभा सीटों पर खड़े होने तीन या इससे अधिक प्रत्याशी आपराधिक छवि वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें