फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : हाईस्कूल और इंटर के आठ नवंबर तक होंगे पंजीकरण

विज्ञापन
यूपी बोर्ड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षार्थियों को जमा करना होगा 100 रुपये विलंब शुल्क
विज्ञापन

50 रुपये विलंब शुल्क देंगे कक्षा नौ और 11 के विद्यार्थी
लखीमपुर खीरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 2022 में होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के फार्म भरने की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। छात्र-छात्राएं 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ आठ नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं कक्षा नौ और 11 के छात्र-छात्राएं भी 50 रुपये के साथ अग्रिम पंजीकरण करा सकेंगे, जबकि इससे पहले इसकी अंतिम तिथि 19 अक्तूबर थी।
डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि यूपी बोर्ड में विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम 22 सितंबर थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण तमाम छात्र-छात्राएं पंजीकरण कराने से वंचित रह गए थे। इस कारण शिक्षक और छात्र-छात्राएं पंजीकरण की तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे थे। छात्र हित को ध्यान में रखते हुए शासन के निर्देश पर यूपी बोर्ड ने ऑनलाइन बोर्ड परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 19 अक्तूबर कर दी थी। इसके बाद भी कई छात्र-छात्राएं कक्षा नौ से लेकर इंटरमीडिएट में पंजीकरण कराने से रह गए थे। इस पर शासन ने छात्र-छात्राओं को एक अंतिम अवसर देते हुए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि आठ नवंबर कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि प्रधानाचार्य हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लिए 100 रुपये और कक्षा नौ व 11 के लिए 50 रुपये विलंब शुल्क लेकर छात्र-छात्राओं का आठ नवंबर की रात 12 बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें