यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित हुआ। लखीमपुर खीरी जिले में परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी देखी गई तो कोई उम्मीद से कम नंबर पाने के बाद मायूस दिखाई दिया। इस बार के परीक्षा परिणाम में हाईस्कूल में गोला के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोला के अर्जित गुप्ता ने 95.33 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉप किया।
इंटरमीडिएट में चेतना मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज नैनापुर के उमाशंकर ने 93.60 हासिल करते हुए जिले की टॉपरों की सूची में पहला स्थान पाया है। हाईस्कूल के टॉप टेन की सूची में कुल 23 तो इंटरमीडिएट में 14 छात्र-छात्राएं शामिल रहे। इस बार की हाईस्कूल परीक्षा में 50188 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, इसमें से 47686 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 39944 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए।
वहीं इंटरमीडिएट में 42741 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, इनमें से 41638 बच्चों ने परीक्षा दी। वहीं 90943 बच्चे उत्तीर्ण हुए। विभाग से जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस बार इंटरमीडिएट का कुल परीक्षा परिणाम 74.31 प्रतिशत रहा। वहीं हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 83.76 प्रतिशत रहा।
हाईस्कूल के टॉपरों की सूची
रैंक-नाम-प्रतिशत-स्कूल का नाम
1.अर्जित गुप्ता-95.33-सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोला लखीमपुर।
2. हर्षित तिवारी-94.50-पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज।
3. आयुष वर्मा-94.17-सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोला लखीमपुर।
4. अरविंद कुमार गौतम-94 -राम प्रसाद इंटर कॉलेज सहिजना रामपुर बनवारी लखीमपुर।
5. प्रांशू- 93.83- जिला पंचायत इंटर कॉलेज कालाआम लखीमपुर।
5. आर्यन वर्मा-93.83- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोला।
5. आयुष-93.83-सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोला।
5. इंशात शर्मा-93.83-अस्तल सरस्वती विद्या इंटर कॉलेज मोहम्मदी।
6. हद्रयांश सक्सेना-93.67-कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला।
6. अंश पटेल-93.67-सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोला।
6. सिद्धार्थ दीक्षित-93.67-श्रीमती चंद्रप्रभा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खमरिया।
7. प्रियांशु कश्यप-93.50- डीएस इंटर कॉलेज देवकली।
7. अनुभव पांडेय-93.50-सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोला।
7. अजीती रस्तोगी-93.50-सनातन धर्म सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज।
7. अनिरुद्ध मिश्रा-93.50- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पलियाकलां।
7- रोहित राठौर-93.50-राजरानी माता एसएन इंटर कॉलेज बेहजम।
7. अमन पाल-93.50- राजकीय गर्ल्स हाईस्कूल गूम लखीमपुर।
7. अकश गुप्ता-93.50- अस्तल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मोहम्मदी।
8. आयुष खन्ना- 93.33 -सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोला।
8. पीयूष कुमार-93.33- इंटरमीडिएट कॉलेज तेजपुर लखीमपुर खरी।
9. अमरेंद्र वर्मा-93.17- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोला।
10. समीक्षा भारती-93-सनातन धर्म सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज।
10. दीपिका सिंह-93- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज निघासन।
इंटरमीडिएट के टॉपरों की सूची
रैंक-नाम-प्रतिशत-स्कूल का नाम
1.उमाशंकर-93.60-चेतना मेमोरियल पब्लिक इंटर काॅलेज नैनापुर।
2.सौर्या गुप्ता-92.60-अस्तल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मोहम्मदी।
3.अचल वर्मा-92.00 प्रतिशत-पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज।
4. आयुष-91.80 प्रतिशत-एसपीएसएस विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चौखडिया लखीमपुर।
5. प्रियांशु सिंह-91.40- युवराज दत्त इंटर कॉलेज ओयल।
5. शुभम कुमार मौर्या-91.40-पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज।
5. श्रद्धेय श्रीवास्तव-91.40- सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज लखीमपुर।
6. रजत चक्रवर्ती-91.20- गुरुनानक इंटर कॉलेज लखीमपुर।
7. तेजस्वी नारायण शर्मा-91.00 प्रतिशत-सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोला लखीमपुर।
8. अनिरुद्ध कुमार 90.80 प्रतिशत-पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज।
9. सेहत कुमार-90.60- ज्ञान स्थली एकेडमी लखीमपुर।
9. आर्य त्रिपाठी-90.60-आरआरएसडीएस विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कस्ता।
10. शिवांश वर्मा-90.40- सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज लखीमपुर।