मृतकों में दो महिलाएं और तीन किशोरियां
हादसे में जान गंवाने वालों में दो महिलाएं और तीन किशोरियां शामिल हैं। इन पांचों की मौत मौके पर ही हो गई। 22 घायलों को रमियाबेहड़ सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सीएचसी पहुंचे अफसर
दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया था। पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों की मदद से फंसे लोगों को निकाला गया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी रमियाबेहड़ सीएचसी पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और घटना के संबंध में जानकारी ली।
मृतकों के नाम
- आरूषी (12 वर्ष) पुत्री विनोद
- राजकुमारी (40 वर्ष) पत्नी केश कुमार
- नैंसी देवी (15 वर्ष) पुत्री रमाकांत
- पंछी (16 वर्ष) पुत्री विशंभर निवासीगण सोहरिया थाना शारदा नगर
- मखाना (45 वर्ष) पत्नी मेवा लाल निवासी सेमरी थाना पढ़ुआ