फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अप्रशिक्षित डाॅक्टर पर लगाया गलत इलाज करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं। पेट दर्द की दवा लेने गई तीन माह की गर्भवती महिला के परिजनों ने अप्रशिक्षित डाॅक्टर पर गलत दवा देकर गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब हालत बिगड़ी तो उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल से लखनऊ भर्ती कराया है। जहां वह जिंदगी-मौत से जूझ रही है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के कंधरहिया गांव निवासी कल्लू ने अपनी पुत्री गुड्डी देवी का विवाह सीतापुर के तंबौर निवासी सुंदरलाल के साथ किया था। जिसके तीन बच्चे है। गुड्डी देवी तीन माह की गर्भवती भी थी और अपनी सास दुर्गा देवी के साथ होली पर मायके आई हुई थी। सास दुर्गा का आरोप है कि एक हफ्ता पूर्व बहू के पेट में दर्द होने के चलते त्रिलोकपुर के बाजारपुरवा में एक अप्रशिक्षित डाॅक्टर के यहां लेकर गई। आरोप है कि करीब आधा घंटा बाद जब बहू वापस न आई तो उसने अंदर जाकर देखा तो वह दर्द से चीख रही थी।
जिस पर घरवालों को सूचना दी और एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पलिया ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया और फिर लखनऊ में उसका इलाज चल रहा है। आरोप है कि अप्रशिक्षित डाॅक्टर के गलत इलाज के चलते उसकी बहू का गर्भपात हो गया। थाना प्रभारी पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें