-मारपीट के वायरल वीडियो का फुटेज।
गोला गोकर्णनाथ। खुटार रोड के विकास चौराहे के निकट दो पक्षों में लाठी डंडे चले। पुलिस के सामने भी लोग मारपीट करते रहे। दोनों पक्षों के लोगों ने कोतवाली जाकर भी हंगामा किया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने हंगामा करने वाले लोगों को लाठियां फटकारते हुए कोतवाली से खदेड़ दिया। मारपीट में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने तीन को नामजद करते हुए कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।
बृहस्पतिवार की देर रात किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते लाठी डंडे निकल आए और दोनों पक्षों में चौराहे पर मारपीट होने लगी। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया लेकिन दोनों पक्ष पुलिस के सामने भी मारपीट करते रहे। पुलिस मारपीट में घायलों के साथ दोनों पक्षों के कुछ लोगों को कोतवाली ले आई।
इस दौरान कई लोग कोतवाली में पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने धारा 144 लागू होने की बात कहते हुए लोगों से जाने के लिए कहा, लेकिन लोग नहीं माने। इस पर पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए सभी को खदेड़। विवाद में मोहल्ला कुम्हारन टोला निवासी राम सिंह और उसके भाई कमल, बलराम गंभीर चोटिल हो गए।
पुलिस ने राम सिंह की तहरीर पर अरविंद कश्यप, अनिल कश्यप, भोला कश्यप और कई अज्ञात के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
-मारपीट के वायरल वीडियो का फुटेज।